किम जोंग ने ट्रंप को उत्तर कोरिया आने का न्यौता दिया - World news

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 13, 2018

किम जोंग ने ट्रंप को उत्तर कोरिया आने का न्यौता दिया

किम जोंग ने ट्रंप को उत्तर कोरिया आने का न्यौता दिया

किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्यौता दिया है. इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जताई है.

North Korean head of state Kim Jong Un invites US president Donald Trump to North Korea
सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्यौता दिया है. इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जताई है. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, ‘‘किम जोंग उन ने ट्रंप को उनकी सुविधा के हिसाब से प्योंगयांग की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है जबकि ट्रंप ने भी किम जोंग उन को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है.’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दोनों नेताओं ने खुशी-खुशी एक-दूसरे के निमंत्रण स्वीकार कर लिए है और इस बात को भी माना है कि यह डीपीआरके-अमेरिका के रिश्तों में सुधार के लिए एक और मौका देगा.’’ डीपीआरके उत्तर कोरिया का संक्षिप्त नाम है.

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अमेरिका से सुरक्षा संबंधी गारंटी के बदले ‘पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण’ की दिशा में काम करने का वादा किया है. इसी वादे के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी ऐतिहासिक शिखर वार्ता का समापन हुआ था जिससे एशिया प्रशांत क्षेत्र की जियो-पॉलिटिक्स (भू-राजनीति) नया आकार ले सकती है और क्षेत्र में तनाव कम हो सकता है.

किम ने कहा- शांति के लिहाज़ से अच्छी है ये मुलाकातमहीनों की लंबी कूटनीतिक खींचतान और बातचीत के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी. दोनों नेताओं ने अनुवादकों की मौजूदगी में करीब 45 मिनट तक आमने-सामने की बैठक की. बाद में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. किम ने कहा, ‘‘आगे चुनौतियां आएंगी लेकिन हम ट्रंप के साथ काम करेंगे. हम इस शिखर वार्ता को लेकर सभी तरह की अटकलों और संदेहों से पार पा लेंगे और मेरा मानना है कि शांति के लिये यह अच्छा है.’’

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिये सिंगापुर में एक-दूसरे से मिले. इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना और कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण था. ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट सेंटोसा के एक होटल में हुई.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages