ब्रिटेन में गुरुद्वारे और मस्जिद में लगाई आग, पुलिस ने माना हेटा क्राइम की है घटना - World news

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 6, 2018

ब्रिटेन में गुरुद्वारे और मस्जिद में लगाई आग, पुलिस ने माना हेटा क्राइम की है घटना

ब्रिटेन में गुरुद्वारे और मस्जिद में लगाई आग, पुलिस ने माना हेटा क्राइम की है घटना


London: Mosque and Gurudwara set on fire in Leeds in suspected hate crimes
लंदन: ब्रिटेन में एक प्रमुख गुरुद्वारे और एक मस्जिद में आग लगा दी गई. पुलिस इसे हेट क्राइम के तौर पर देख रही है. ‘बीबीसी’ की एक ख़बर के अनुसार बीस्टन में हार्डी स्ट्रीट पर ‘जामा मस्जिद अबू हूरैरा मॉस्क’ और लेडी पीट लेन पर ‘गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था गुरुद्वारे’ में आग लगा दी गई. रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद के प्रमुख द्वार पर नंबरीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजकर 45 मिनट पर आग लगा दी गई. इसके कुछ मिनट बाद ही गुरुद्वारे के दरवाजे पर आग लगा दी गई.

गुरुद्वारे के दरवाजे पर फेंका गया बम‘सिख प्रेस संघ’ ने बताया कि गुरुद्वारे के दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगाई गई, जिससे स्मोक अलार्म बज गया. इसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियों और पुलिस को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया. ‘लीड्स डिस्ट्रिक्ट सीआईडी’ के जासूस निरीक्षक रिचर्ड होम्स ने कहा, ‘‘हम दोनों घटनाओं के करीब नंबरों पर होने और लगभग एक समय पर हमला होने के चलते इन्हें जुड़ा हुआ मान रहे हैं. ’’

पुलिस ने माना हेट क्राइम की घटनाउन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जांच अभी प्रांरभिक स्तर पर है, हमें यह भी लगता है कि धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. हम आगजनी की दोनों घटनाओं को हेट क्राइम के तौर पर देख रहे हैं.’’ होम्स ने कहा कि हम दोनों इलाकों की सीसीटीवी फूटेज की जांच सहित व्यापक स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘साफ तौर पर हम इस प्रकृति के अपराधों की गंभीरता से जांच करते हैं. अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे.’

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages