माफी मांगने के बाद भी ट्रंप ने बेटी इवांका के लिए सामंथा को लगाई लताड़ - World news

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 2, 2018

माफी मांगने के बाद भी ट्रंप ने बेटी इवांका के लिए सामंथा को लगाई लताड़

माफी मांगने के बाद भी ट्रंप ने बेटी इवांका के लिए सामंथा को लगाई लताड़

सामंथा बी ने अपने एक शो के दौरान ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन पॉलिसी की आलोचना करते हुए इवांका के लिए बेहद भद्दे शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे बाद में हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल इवांका के लिए उन्होंने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया था जिसके बाद बवाल मच गया.

Donald Trump bashes Samantha Trump for using expletives for Ivanka Trump
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली टीवी होस्ट को जमकर लताड़ लगाई. ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर टीवी होस्ट सामंथा बी के शो 'फुल फ्रंटल' पर निशाना साधते हुए कहा, "ये प्रतिभाहीन होस्ट सामंथा बी को उनके भद्दी भाषा के लिए लो रेटिंग शो से निकाल क्यों नहीं देते?"

ट्रंप ने आगे लिखा कि ऐसा करना बिल्कुल दोहरा मापदंड अपनाने जैसा है. उन्होेंने आगे लिखा कि कोई बात नहीं, वो जीत रहे हैं और वो इस जीत का सिलसिला आने वाले लंबे समय तक जारी रखेंगे.

सामंथा बी ने अपने एक शो के दौरान ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन पॉलिसी की आलोचना करते हुए इवांका के लिए बेहद भद्दे शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे बाद में हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल इवांका के लिए उन्होंने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया था जिसके बाद बवाल मच गया.

हालांकि, बी ने इसके बाद ट्वीट करते हुए अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने इवांका के मामले में हदें पार कर दीं और इस तरह अपमान करना गलत है और माफी के काबिल नहीं है. बी ने लिखा, "मैंने अपने शो में जैसी भाषा का इस्तेमाल किया है उसके लिए तहे दिल से इवांका और अपने दर्शकों से माफी मांगना चाहूंगी. ये सरसर गलत था और माफी के काबिल भी नहीं. मैं सीमा पार कर गई और मुझे इसका बेहद दुख है."

अमेरिका की प्रथम पुत्री के साथ हुए ऐसे व्यवहार के बाद इस शो से दो विज्ञापनों ने अपनी स्पॉसरशिप भी वापस ले ली. वहीं, व्हाइट हाउस ने भी सामंथा बी की भाषा को लेकर उनकी निंदा करते हुए कहा कि यह घृणित और निंदनीय थी.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages